Breaking News

बड़ी खबर :श्रीनगर के मार्केट में आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, एक की मौत, 20 जख्मी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (06 मार्च, 2022)

श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। श्रीनगर पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, शाम चार बजकर 20 मिनट पर आतंकवादियों ने हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर तैनात पुलिस और सुरक्षाबलों पर एक ग्रेनेड से हमला किया।

अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में भर्ती किया गया है। अधिकारी ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और दोषियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

श्रीनगर में हुए ताजा ग्रेनेड हमले की अभी किसी संगठन की ओर से जिम्मेदारी नहीं ली गई है। हालांकि सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान छेड़ दिया है। यह हमला श्रीनगर के अमृता कदाल मार्केट में हुआ, उस वक्त वहां भारी भीड़ थी। श्रीनगर में यह हमला सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच हुआ है। पिछले कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने कई बड़े आतंकवादियों को ढेर किया है।

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-