Breaking News

उत्तराखंड :कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र, कहा-पोस्टल बैलेट सूची में रिटायर्ड और दिवंगत के भी नाम

@शब्द दूत ब्यूरो (05 मार्च, 2022)

पोस्टल बैलेट से मतदान को लेकर आए दिन नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पोस्टल बैलेट मतदान को लेकर नया मामला उजागर किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर सेना में सेवारत सैनिकों और सर्विस मतदाताओं को जारी मतपत्रों के गलत इस्तेमाल कर फर्जी मतदान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ऐसे मतों को निरस्त करवाये जाने की मांग की है।

गणेश गोदियाल ने कहा कि उनके पास इस आशय की पुख्ता जानकारी है कि इस श्रेणी के मतदाताओं के नाम पोस्टल बैलेट की मतदाता सूची में अंकित हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की प्रक्रिया स्वरूप यह किया जाना उचित प्रतीत होता है कि यदि उपरोक्त (सेवानिवृत्त, लंबी अवधि के अवकाश पर चल रहे मतदाता अथवा मृतक कर्मी) सूची में अंकित मतदाताओं के मतपत्र पर किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में वोट प्राप्त होता है तो उस वोट को निरस्त माना जाए। इसके साथ ही उस मतदाता को प्रमाणित करने वाले अधिकारी के खिलाफ सक्षम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-