Breaking News

काशीपुर : “मैं मुख्यमंत्री बनने की कवायद से मुक्त” , त्रिवेन्द्र सिंह रावत बोले, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (04 मार्च 2022)

काशीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री का निर्णय विधायकों की राय से हाईकमान तय करेगा।

दरअसल आज रामनगर जाते हुये यहाँ काशीपुर मंडी गेस्ट हाउस में रूके पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से जब पत्रकारों ने पूछा कि भाजपा की सरकार आने पर क्या पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया जायेगा तो उन्होंने यह बात कही। खुद को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर बताते हुए त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने चुनाव ही नहीं लड़ा है इसलिए वह इस मामले में मुक्त हैं। मुख्यमंत्री बनने के लिए विधायक बनना जरूरी होता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उत्तराखंड में पूरे बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी इसमें कोई संशय नहीं है। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि एक हवाई दावा किया जा रहा है कि काफी संख्या में निर्दलीय जीतकर आयेंगे जबकि उत्तराखंड की जनता सिर्फ राष्ट्रीय दलों को ही चुनती आई है और उन्हें ही महत्व दिया है।  इसमें किसी को भी कोई शक नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार हर 5 साल बाद दूसरी पार्टियों की बनने का मिथक भी इस बार उत्तराखंड की जनता तोड़ने जा रही है। पुन: पूरे बहुमत से भाजपा सत्ता में वापसी कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री का काशीपुर पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, गजराज सिंह बिष्ट, मोहन बिष्ट, सीमा चौहान, गुरविंदर सिंह चंडोक, आशीष गुप्ता, लवीश अरोरा, पार्षद अनिल कुमार, नामित पार्षद पुष्कर बिष्ट, रजत सिद्धू, वीरेंद्र चौहान, प्रसाद मंडित आदि ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-