Breaking News

काशीपुर :कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (03 मार्च 2022)

काशीपुर । अज्ञात कारणों से रेडिमेड कपड़ों की दुकान लगी भीषण आग से जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी सूचना पाकर मौके पर पहुंची लेकिन तब तक दुकान में रखा सब कुछ जल चुका था।

चीमा चौराहे के निकट मोहित पाल ने रिचीलुक ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेकर  कपड़े का शोरूम खोला है । आज दुकान का मैनेजर पवन व स्टाफ देर शाम शोरूम बंद कर चले गए। थोड़ी देर बाद शोरूम से धुंआ निकलता देखकर किसी ने शो रूम के मैनेजर पवन को फोन किया। पवन तुरंत शोरूम पर पहुंचा। जैसे ही दुकान का शटर उठाया भीतर से आग की लपटें निकलने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने तक वहाँ सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। अभी आग में कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन नहीं हो पाया है।

मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। आग लगने की सूचना पाकर आप नेता दीपक बाली भी मौके पर पहुंचे और मैनेजर पवन को सांत्वना दी।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-