Breaking News

काशीपुर में मिला मृत भ्रूण

@शब्द दूत ब्यूरो (27 फरवरी 2022)

काशीपुर । आज सुबह यहाँ विजयनगर में सड़क किनारे एक भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिलने पर भ्रूण को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी ने बताया कि सुबह जानी नामक एक व्यक्ति ने 112 नंबर पर कॉल कर सूचित किया कि विजयनगर नई बस्ती में मृत अवस्था में एक भ्रूण पड़ा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात भ्रूण का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जहाँ मृत भ्रूण को 72 घंटे के लिए शिनाख्त के रखा गया है। इस मामले में उपनिरीक्षक नवीन बुधानी की ओर से FIR N. 119/22 धारा 315 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है।

Check Also

काशीपुर :गलवलिया इस्पात उद्योग की 4.11 करोड़ रुपये वापसी मांग खारिज, उपभोक्ता मंच ने याचिका की अस्वीकार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर। गलवलिया इस्पात उद्योग प्राइवेट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-