@शब्द दूत ब्यूरो (23 फरवरी 2022)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चुनावी दौरे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रैली से लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ सेल्फी ली। यही नहीं प्रियंका गांधी ने उन भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर फूल बरसाये। उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी से कांग्रेस का घोषणा पत्र भी मांगा।
हरदोई में प्रियंका गांधी के रोड शो के समय आयी इन तस्वीरों और वीडियो ने भारतीय राजनीति के उजले पहलू को उजागर किया है कि राजनीति में विरोधी होते हैं, दुश्मन नहीं।
बताया जा रहा है कि चुनावी मौसम में ये कार्यकर्ता किसी रैली से वापिस लौट रहे थे, तभी प्रियंका गांधी का काफिला वहां पहुंच गया। इन कार्यकर्ताओं को देखकर प्रियंका गांधी अपनी गाड़ी की छत पर चढ़ गईं और उन पर फूलों की माला उछाली। यहीं नहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस मौके पर प्रियंका गांधी के साथ जमकर सेल्फियां लीं और कांग्रेस का घोषणा पत्र भी मांगा।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

