Breaking News

हरीश रावत का उत्तराखंड में नया ठिकाना, जानें पूर्व सीएम ने कहां खरीदा मकान

@शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी, 2022)

चुनावों में अक्सर उसी उम्मीदवार या राजनीतिक दल को जीत मिलती है, जो अपना वोट बैंक बचाता और बढ़ाता रहे। पिछले चुनावों में जिन बूथों पर कमजोर प्रदर्शन रहा हो, उन्हें मजबूत करे।

कुछ इसी उम्मीद में पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआं सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में रामपुर रोड के करीब तीनपानी क्षेत्र में मकान खरीदा है। इस क्षेत्र में बीते चुनावों में भाजपा का अच्छा खासा दबदबा रहा है।

साल 2017 के चुनाव में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नवीन दुम्का ने 44293 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश चंद्र दुर्गापाल को पराजित किया। दुर्गापाल को 17185 वोट मिले थे।

इस चुनाव में कांग्रेस का बूथ मैनेजमेंट काफी हद तक विफल रहा। रामपुर रोड पर स्थित गौजाजाली, धौलाखेड़ा और तल्ली हल्द्वानी के 21 बूथों पर कांग्रेस को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था।

लालकुआं विधानसभा में धौलाखेड़ा के 7 बूथों पर भाजपा को 1990 और कांग्रेस को महज 699 वोट मिले। इसी तरह गौजाजाली के सात बूथों में भाजपा को 2749 तो कांग्रेस को 916 और तल्ली हल्द्वानी के आठ बूथों पर भाजपा को 2784 तो कांग्रेस को 750 ही वोट पड़े। यानी हर बूथ पर 25 से 30% वोट भाजपा को अधिक वोट मिले। ऐसे में कांग्रेस के सामने इन बूथों पर मजबूत पकड़ बनाने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा था।

इधर, कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने तीनपानी क्षेत्र में अब मकान खरीदने के बाद भाजपा में हलचल पैदा कर दी है। माना जा रहा है कि पूर्व सीएम रावत ने यहां मकान खरीदकर इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने का भी प्रयास किया है।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-