Breaking News

काशीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चीमा का दावा :प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार

@शब्द दूत ब्यूरो (31 जनवरी 2022) 

काशीपुर। भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने धुंआधार जनसम्पर्क अभियान के साथ बाजपुर रोड स्थित केशवपुरम् काॅलोनी में भ्रमण करते हुए मतदाताओं से भाजपा के लिए वोट एवं सपोर्ट की अपील की।

प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि क्षेत्र में मतदाताओं का भरपूर समर्थन उन्हें मिल रहा है और प्रदेश में एक बार फिर प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जनता का आर्शीवाद पूरी तरह भाजपा के साथ है। जो मुमकिन नहीं था डबल इंजन की सरकार में वह भी मुमकिन हो पाया है।

श्री त्रिलोक चीमा ने कहा कि उनके पिता के कार्यकाल में गुण्डा ताकतों से भयभीत काशीपुर को भयमुक्त वातावरण मिला। इसके अतिरिक्त अनेकों विकास कार्य क्षेत्र में कराये गये जिससे आमजन प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से अगर मौका मिला तो पूर्व में अधूरे पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाएगा। साथ ही क्षेत्रीय जनता तक सड़क, शिक्षा, मूलभूत सुविधाएं, युवाओं को रोजगार पहुंचाना तथा नारी विकास उनकी प्राथमिकता होगी।

जनसम्पर्क के दौरान कपिल, राम सिंह, अर्जुन सिंह, चन्द्रमोहन सिंह, सुभाष शर्मा, डाॅ. विवेक विश्नोई, अधिराज सिंह, मिंटू भटनागर, वीरेन्द्र चौहान एडवोकेट आदि समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं महिला मोर्चा ने जनसम्पर्क करते हुए आवास-विकास में भाजपा प्रत्याशी से वोट मांगे। इस मौके पर रीति नागर, मन्जू यादव, योगेश सैनी, उषा शर्मा, रेखा सक्सैना, पूजा मित्तल, सीमा यादव, चन्द्रकान्ता, बीना शर्मा, लक्ष्मी सक्सैना आदि उपस्थित रहे।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-