Breaking News

उत्तराखंड: भाजपा कर रही छह सीटों पर माथापच्ची, जानिए क्या है रानीखेत सीट का राजनीतिक गणित

@शब्द दूत ब्यूरो (22 जनवरी, 2022)

भाजपा नेतृत्व बची सीटों पर पिछले दो दिन से माथापच्ची में जुटा है। इनमें से पांच सीटों की गुत्थी सुलझ चुकी है जबकि छह पर मंथन जारी है। उम्मीद है कि एकाध दिन में सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए 70 में से 59 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद शेष बची 11 सीटों पर विभिन्न कारणों से असमंजस बना हुआ है। इनमें गढ़वाल की छह और कुमाऊं मंडल की पांच सीटें हैं।

असल में ये सीटें अलग-अलग कारणों से फंसी हैं। कहीं जीत की राह प्रशस्त करने वाले प्रत्याशी की तलाश है तो कहीं मजबूत दावेदारों में से किसी एक पर निर्णय लिया जाना है। इसके साथ ही जातीय व सामाजिक समीकरण भी कुछेक सीटों पर उलझे हुए हैं। कुछ सीटों के मामले में पार्टी की नजर कांग्रेस द्वारा जारी की जाने वाली अपने प्रत्याशियों की सूची पर भी टिकी है।

अल्मोड़ा जिले की सबसे हाट रानीखेत सीट पर भाजपाई रणनीतिकार उलझ से गए हैं। आरएसएस ने प्रत्याशी चयन के लिए यहां दावेदारों की जमीनी हकीकत व प्रभाव आदि पहलुओं पर सर्वे तो किया ही। लगे हाथ मंडल, जिला व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से गुप्त मतदान करा दावेदारों के प्रभाव व पकड़ की थाह ली गई। टिकट की कसौटी पर खरे उतरे तीन मुख्य दावेदारों के नाम देहरादून से दिल्ली तक पहुंचे भी।

पार्टी के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो ऐन वक्त पर शीर्ष नेताओं की सिफारिश और संघ की सर्वे रिपोर्ट में खींचतान से रानीखेत सीट पर प्रत्याशी चयन में देरी हो रही है। इसी पसोपेश में चुनावी बिसात पर जातिगत गणित भी बन बिगड़ रहा। सूत्र दावा कर रहे हैं कि सर्वे के बाद पैनल में स्थान पाए दो दावेदारों के लिए उसकी सर्वेक्षण रिपोर्ट को टिकट का आधार माना जा रहा है।

तीसरे के लिए उच्च स्तर की सिफारिश ने रणनीतिकारों को असमंजस में डाल दिया है। एकाएक महिला उम्मीदवार को उतारे जाने की सिफारिश की चर्चा ने भी असमंजस की स्थिति ला दी है। ब्राह्मण उम्मीदवार पर दांव चला जाए या नया प्रयोग किया जाए, इस पर भी भाजपा के रणनीतिकार किसी नतीजे पर पहुंचने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि अगर टिकट वितरण में संघ का दबदबा बना रहा तो सर्वे रिपोर्ट के आधार पर जातिगत समीकरण के तहत प्रत्याशी का फैसला किया जाएगा। फिलहाल, इस सीट पर सीएम के करीबी कैलाश पंत, धन सिंह रावत व डा. प्रमोद नैनवाल के नाम पर मंथन चल रहा है।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-