Breaking News

कांग्रेस में हरक सिंह की एंट्री लगभग पक्की, सूची तैयार बस एलान का इंतजार

@विनोद भगत

(19 जनवरी, 2022)

कांग्रेस के सूत्र संकेत दे रहे हैं कि पार्टी में हरक सिंह रावत की वापिसी लगभग पक्की है। यही वजह है कि फिलहाल पार्टी आलाकमान ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को नई दिल्ली में ही रुके रहने को कहा है। कांग्रेस की उम्मीदवारों की सूची तैयार है, बस अब एलान होने का इंतजार है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के मुताबिक, आलाकमान के निर्देश पर सभी नेता दिल्ली में हैं।

कांग्रेस उत्तराखंड विधानसभा की सभी विस सीटों पर सहमति बन जाने के बावजूद मंगलवार को भी प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं कर सकी। जबकि शेष बची 25 सीटों पर सहमति बनाने के बाद स्क्रीनिंग कमेटी ने केंद्रीय चुनाव समिति को पैनल सौंप दिए थे। माना जा रहा है कि अब कांग्रेस बुधवार या गुरुवार तक उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

फिलहाल पार्टी आलाकमान ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को नई दिल्ली में ही रुके रहने को कहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के मुताबिक, आलाकमान के निर्देश पर सभी नेता दिल्ली में हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि जल्द पार्टी प्रत्याशियों के नाम का एलान कर देगी।

केंद्रीय चुनाव समिति ने स्क्रीनिंग कमेटी को निर्देश दिए थे कि शेष बची विधानसभा सीटों पर आए तीन से अधिक नामों की छंटनी कर दो या तीन नामों का पैनल बना लिया जाए। आज दिन भर माथापच्ची के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को बाकी पैनल सौंप दिए गए। लेकिन टिकटों की घोषणा नहीं हो सकी। इसकी वजह पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की संभावित ज्वाइनिंग को भी माना जा रहा है। हरक सिंह अभी तक कांग्रेस में शामिल नहीं हो पाए हैं। उनके बुधवार को पार्टी में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Check Also

शीतला मंदिर में भगदड़: 8 महिलाओं की मौत, कई घायल, मेला बना मातम

🔊 Listen to this पहले दर्शन” की होड़ और अव्यवस्थित भीड़ के कारण स्थिति बिगड़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-