Breaking News

हरीश रावत मेरे बड़े भाई, उनसे सैकड़ों बार माफी मांगने के लिए तैयार: हरक सिंह रावत

@शब्द दूत ब्यूरो (18 जनवरी, 2022)

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित हरक सिंह रावत कांग्रेस में जाएंगे या नहीं इस पर अभी भी संशय बना हुआ है। हालांकि हरक सिंह ने कहा ‘वह कांग्रेस के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।’

हरक सिंफह रावत ने यह भी कहा ‘हरीश रावत उनके बड़े भाई जैसे हैं और वह उनसे सैकड़ों बार माफी मांग सकते हैं। रावत ने कहा ‘मैंने आज सुबह कांग्रेस नेताओं से बात की। वह फैसला करके मुझे बताएंगे जिसके आधार पर आगे की रणनीति तैयार करूंगा।’

बता दें कि राज्य के पूर्व सीएम हरीश रावत ने निष्कासित भाजपा नेता को कांग्रेस में शामिल करने के सवाल पर कहा था- ‘अगर वह कांग्रेस पार्टी छोड़ने की अपनी गलती स्वीकार करेंगे, तो हम उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।’

उधर, भाजपा से निष्कासन के बाद हरक ने कहा था कि इतना बड़ा फैसला लेने से पहले उन्होंने (भाजपा) मुझसे एक बार बात भी नहीं की। अगर मैं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल नहीं होता तो चार साल पहले बीजेपी से इस्तीफा दे देता। मुझे मंत्री बनने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है, मैं सिर्फ काम करना चाहता हूं।’

रावत ने दावा किया था ‘केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुझे दिल्ली में मिलने के लिए बुलाया, ट्रैफिक के चलते थोड़ी देर हो गई। मैं उनसे और गृह मंत्री अमित शाह से मिलना चाहता था, लेकिन जैसे ही मैं दिल्ली पहुंचा, मैंने सोशल मीडिया पर देखा कि भाजपा ने मुझे निकाल दिया।’

हरक के निष्कासन पर उत्तरांखड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि ‘उत्तराखंड के मंत्री हरक सिंह रावत अपने परिवार के सदस्यों के लिए टिकट का दबाव डाल रहे थे। लेकिन हमारी नीति अलग है। एक परिवार के केवल एक सदस्य को चुनाव के लिए पार्टी का टिकट दिया जाएगा।’

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-