Breaking News

उत्तराखंड: हरक सिंह रावत की कांग्रेस में एंट्री को लेकर केंद्रीय नेतृत्‍व के सामने अड़े हरीश रावत

@शब्द दूत ब्यूरो (18 जनवरी, 2022)

भाजपा के पूर्व नेता हरक सिंह रावत को कांग्रेस में लाने के लिए जहां कुछ नेता बेकरार दिख रहे हैं तो वहीं हरीश रावत इसके विरोध में उतर आए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हरक सिंह रावत विधानसभा में हरीश रावत सरकार के खिलाफ वोट कर कह रहे हैं कि बजट पास नहीं हुआ।

बीजेपी से निकाले गए उत्तराखंड के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत को लेकर अब कांग्रेस में घमासान मचता हुआ दिख रहा है। उनके पार्टी में शामिल होने को लेकर कांग्रेस नेता हरीश रावत केंद्रीय नेतृत्व के सामने अड़ गए हैं। एक समय हरक सिंह रावत ने ही हरीश रावत की सरकार को गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कांग्रेस प्रचार समिति के प्रमुख हरीश रावत के बारे में कहा जा रहा है कि वे भाजपा के पूर्व मंत्री को फिर से पार्टी में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व का एक वर्ग हरक सिंह को पार्टी में लेने के लिए जोर दे रहा है। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी सूत्रों ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को अपने विचारों से अवगत करा दिया है।

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रीतम सिंह, जिनके हरीश रावत के साथ बहुत अच्छे समीकरण नहीं हैं, और राज्य के एआईसीसी प्रभारी देवेंद्र यादव, हरक रावत को फिर से पार्टी में शामिल करने के पक्ष में हैं। हालांकि हरीश रावत ने 2016 में सरकार गिराने के लिए हरक सिंह को माफ नहीं किया है। हरीश रावत ने कहा, “18 मार्च को क्या हुआ। सरकार को गिराने वाले लोग संसदीय लोकतंत्र पर एक धब्बा हैं। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को माफी मांगनी चाहिए।”

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-