Breaking News

उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर का कहर, इन राज्यों में होगी बारिश, देखें मौसम की जानकारी

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन घने कोहरे की स्थिति देखने को मिलेगी।*

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (15 जनवरी, 2022)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत समूचे उत्तर भारत में जनवरी की ठंड अपना रंग दिखा रही है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आज उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी और घना कोहरा छाया रहेगा।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चलते देश के उत्तर और मध्य भागों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा और ठंड बढ़ेगी। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठिठुरन का सितम जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने बहुत ठंडा दिन रहने के अनुमान लगाया है। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के आस-पास रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जनवरी को राजधानी में बारिश की संभावना है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार, आज तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में भी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Check Also

राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में हुआ विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2025) भवाली /रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-