Breaking News

ओमिक्रॉन: विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए सात दिनों का होम क्वारंटाइन अनिवार्य

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (07 जनवरी, 2022)

केंद्र सरकार ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बड़ा फैसला लिया है। इसमें विदेश से आने वाले सभी यात्रियों के लिए सात दिनों का होम क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया है। ओमिक्रॉन के देश में मामले तीन हजार को पार कर चुके हैं। जबकि देश में रोजाना के मामले एक लाख 17 हजार से ज्यादा हो चुके हैं। रोजाना मौतों का आंकड़ा भी शुक्रवार को 300 के पार रहा। ऐसे में देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के प्रयासों के तहत यह निर्णय़ लिया गया है। 

कोरोना के ताजा मामलों के बाद पर प्रभावित कैटेगरी वाले देशों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। नौ और नए देश इस कैटेगरी में शामिल किए गए हैं। एक दिसंबर से विदेशों से भारत आने वाले को लेकर गाइडलाइन में बदलाव किया गया है। नई गाइडलाइन, नए ज्यादा प्रभावित देशों के साथ 11 जनवरी से लागू होगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की एक दिसंबर से प्रभावी गाइडलाइन के तहत 11 देशों को अधिक प्रभावित की सूची में शामिल किया गया था, इसमें यूके सहित यूरोप के देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्‍सवाना, चीन, मॉरीशस, न्‍यूजीलैंड, जिम्‍बाब्‍वे, सिंगापुर, हांगकांग और इजरायल शामिल थे।

अब नई गाइडलाइन जारी हुई तो नौ और देशों को शामिल किया गया है लेकिन पहले शामिल किए गए सिंगापुर को अधिक प्रभावित देशों की केटेगरी से हटा दिया गया है। नए शामिल किए गए देशों में घाना, तंजानिया, कांगो, इथियोपिया, कजाकिस्‍तान, केन्‍या, नाइजीरिया, ट्यूनीशिया और जाम्बिया शामिल हैं।

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-