@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (06 जनवरी, 2022)
कोरोना के खतरे के बीच देश की राजधानी दिल्ली में भी सतर्कता बरती जा रही है। कोरोना के नए वैरेएंट ओमिक्रॉन के भी कई केस सामने आए हैं। इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोरोना जांच के संबंध में एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया हो और उसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं तो कोरोना जांच कराने की कोई जरूरत नहीं है।
जैन ने इस संबंध में ट्वीट किया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइन के अनुसार, यदि आप किसी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, लेकिन आपको कोई लक्षण नहीं है तो आपको टेस्ट कराने की कोई आवश्यकता नहीं है। घबराए नहीं, खुद को आइसोलेट कर लें और अपने बुखार एवं ऑक्सीजन लेवल की जांच नियमित रूप से घर पर ही करते रहें।
इस बीच दिल्ली में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों के क्वारंटीन पीरियड के समय को 14 दिनों से घटाकर 7 दिन कर दिया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal