@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (05 जनवरी, 2022)
दुनियाभर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों से एक नए और ज्यादा घातक वेरिएंट के उभरने का खतरा बढ़ सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने यह चेतावनी दी। यह वेरिएंट दुनियाभर में जंगल की आग की तरह फैल रहा है। हालांकि, यह शुरुआती आशंकाओं से कम गंभीर नजर आ रहा है। इससे जल्द ही महामारी से बाहर निकलने और जीवन सामान्य स्थिति में जल्द लौटने की उम्मीद जागी है।
हालांकि, डब्ल्यूएचओ की वरिष्ठ आपातकालीन अधिकारी कैथरीन स्मॉलवुड ने चेतावनी भरा संकेत दिया है। उन्होंने बताया कि बढ़ती संक्रमण दर का विपरीत असर हो सकता है।
स्मॉलवुड ने कहा, “ओमिक्रॉन जितना अधिक फैलता है, उतना ही ज्यादा ट्रांसमिट होता और उतनी ही ज्यादा रिप्लिकेट होता है, उतनी ही अधिक संभावना है कि यह एक नया वेरिएंट उत्पन्न कर सकता है। अब, ओमिक्रॉन जानलेवा है, यह मौत का कारण बन सकता है। हो सकता है डेल्टा की तुलना में थोड़ा कम, लेकिन कौन कह सकता है कि अगला वेरिएंट क्या कर सकता है।”
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal









