Breaking News

कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में बरपेगा भारी बारिश का कहर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

उत्तर भारत में शीत लहर का कहर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की है। उत्तरी राज्यों में बर्फबारी होने की संभावना भी है।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (01 जनवरी, 2022)

कड़ाके की ठंड के बीच लोगों को भारी बारिश का कहर भी झेलना पड़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी चेतावनी दी है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बारिश और बर्फबारी होगी। इसकी वजह से तापमान भी तेजी से गिरेगा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर चार जनवरी से देश के उत्तर-पश्चिमी इलाके में दिखना शुरू होगा। चार से सात जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पांच से सात जनवरी के बीच बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान के अनुसार, मध्य प्रदेश, दक्षिणी राजस्थान और गुजरात में छह और सात जनवरी को बारिश होगी।

आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है और उसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि मौसम में तीन से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

इस बीच दिल्ली के पड़ोसी राज्यों जैसे पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में भी तीन जनवरी तक भीषण शीत लहर जैसी स्थिति रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि तीन जनवरी तक पंजाब, उत्तरी राजस्थान और हरियाणा में गंभीर शीत लहर चलने की संभावना है। भीषण शीत लहर के दौरान न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक गिरकर सामान्य से 6.4 डिग्री से ज्यादा हो जाता है। आईएमडी ने कहा कि छह जनवरी तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान चार से नौ डिग्री सेल्सियस और 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-