Breaking News

यूपी के मंत्री रघुराज सिंह के बोल-दिल्‍ली के जेएनयू में चलता है सेक्‍स स्‍कैंडल, दीपिका पादुकोण और राहुल गांधी वहां जाते हैं

उत्तर प्रदेश के श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने यह विवादित बयान अमित शाह की अलीगढ़ में रैली के दौरान मीडिया से बातचीत में दिया।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (31 दिसंबर, 2021)

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को लेकर विवादित बयानबाजी की है। रघुराज सिंह ने कहा कि जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलता है। यूपी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह यहीं नहीं रूके, उन्होंने यहां तक कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी वहां जाते हैं। साथ ही रघुराज सिंह ने कहा कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी वहां जाती हैं।

रघुराज सिंह ने कहा, ”देश-विरोधी ताकतें जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलाते हैं। वहां राहुल गांधी समेत कांग्रेस बड़े-बड़े नेता जाते हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी वहां जाती हैं।” यह पहला मौका नहीं है जब यूपी सरकार के मंत्री ने विवादित बयानबाजी की हो। इसके पहले उन्होंने मदरसों को निशाना बनाते हुए विवादित बयान दिया था।

तब रघुराज सिंह ने कहा था, ”भगवान ने मौका दिया तो पूरे देश के मदरसों को बंद करा दूंगा, पूरे देश के मदरसों के अंदर आतंकवादियों के अड्डे हैं और इन मदरसों से ट्रेनिंग लेने के बाद निकलने वाला आतंकी बनता है। उनकी सोच भी आतंकवादियों जैसी होती है।”

वहीं, इस बयान पर विवाद बढ़ा तो मंत्री रघुराज सिंह ने सफाई देने के लिए पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का सहारा लिया था। रघुराज सिंह ने कहा था, ”कलाम साहब ने कहा था कि मुसलमान पैदायशी आतंकी नहीं होता है, जब वह मदरसे में पढ़ने जाता है, तो वह कई बातें सीखता है।”

इसके पहले, रघुराज सिंह ने मथुरा-काशी को लेकर भी एक बयान दिया था जिसको लेकर सियासत गरमा गई थी। योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने कहा था, ”हिंदुओं के आराध्य देव हैं भगवान कृष्ण, हिंदुत्व के एजेंडे में है मथुरा, इसके लिए अगर उन्हें कोई भी बलि चढ़ाने पड़े तो चढ़ा देंगे।” उन्होंने कहा था कि केशव प्रसाद मौर्य ने बिल्कुल सही कहा है कि अयोध्या, काशी के बाद मथुरा की बारी है। रघुराज सिंह ने कहा था, ”ये हमारे एजेंडे में है, इसमें क्या बुराई है।”

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-