Breaking News

शादी की रस्म का विरोध करते एक को मारी गोली, ‘जय श्री राम’ के लगाए नारे, लाठी-डंडे लेकर पहुंची थी भीड़

घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक कार्यक्रम का आयोजन करने वालों में से एक था।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (14 दिसंबर, 2021)

मध्यप्रदेश में मंदसौर जिले के भेसोदा मंडी में बाबा रामपाल के अनुयायियों द्वारा एक शादी का कार्यक्रम किया जा रहा था जिसमें कुछ लोगों ने आकर कार्यक्रम में आए लोगों के साथ मारपीट की तथा फायरिंग भी की। फायरिंग की इस घटना में कार्यक्रम के आयोजक देवीलाल मीणा को एक गोली सीने में लगी। उनकी कोटा हॉस्पिटल ले जाते वक्त मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजस्थान सीमा से लगे भेसोदामंडी में रविवार को रामपाल के अनुयायियों द्वारा शादी का आयोजन चल रहा था जिसमें लगभग 10 से 15 लोग लाठी-डंडे और बंदूक लेकर आए और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। इन बदमाशों में से एक ने फायर किए जिससे देवीलाल मीणा को गोली लग गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लाल रंग की शर्ट में दिख रहे युवक के हाथ में पिस्टल है। उसके साथ आए लोग जय श्रीराम के नारे भी लगा रहे हैं।

इस मामले में एडिशनल एसपी अमित वर्मा ने बताया कि भेसोदा मंडी के वैभव मैरिज गार्डन में शादी का कार्यक्रम था। रामपाल के समर्थकों द्वारा वहां शादी करवाई जा रही थी। दोपहर में 2:00 बजे के लगभग 10-15 लोग वहां पहुंचे और कहने लगे कि तुम गलत तरीके से शादी करवा रहे हो। उन्होंने लोगों के साथ मारपीट की और फायरिंग की जिसमें एक व्यक्ति देवीलाल को गोली लग गई।

Check Also

लकड़ी के चूल्हे के फायदे: परंपरा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी एक उपयोगी व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) भारत के ग्रामीण और पहाड़ी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-