@शब्द दूत ब्यूरो (12 दिसंबर 2021)
काशीपुर । क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन एवं जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित क्रास कंट्री रेस में पुरूष वर्ग में मोहित सैनी तथा महिला वर्ग में कु रेनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आज सुबह जसपुर खुर्द स्थित आनन्द होली डे से एस सी गुड़िया स्मृति क्रास कंट्री रेस का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस क्रास कंट्री रेस में दोनों वर्ग में 200 धावक धाविकाओं ने भाग लिया। रेस का समापन एस सी गुड़िया आई एम टी कालेज में हुआ। जहाँ समापन समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती विमला गुड़िया ने विजयी प्रतिभागियों को अपनी ओर से प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 5100, 3100,तथा 2100 रुपये नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पुरूष वर्ग में सचिन तोमर द्वितीय व साहिल तृतीय जबकि महिला वर्ग में विनीता गुज्जर दूसरे व शिवानी तीसरे स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त पुरूष व महिला वर्ग में चतुर्थ, पंचम व छठे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों शांतनु, मोहित अनमोल, संजना,निशा व स्वाति को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। रेस में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये गये। 
एस सी गुड़िया आई एम टी में आयोजित इस समारोह में अन्तरराष्ट्रीय एथलीट विजय चौधरी (पूर्व कोतवाल), श्रीमती ऋचा गुप्ता को भी एथलेटिक्स में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन के संस्थापक अजय चौधरी अध्यक्ष सर्वेश बंसल तथा टीम द्वारा सम्मानित किया गया। एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष विजन्द्र चौधरी की पुत्री कु अवंतिका सिंह को कम उम्र में न्यायाधीश बनने पर सम्मानित किया गया। हालांकि कु अवंतिका सिंह की अनुपस्थिति में उनके पिता ने यह सम्मान ग्रहण किया। 
एस सी गुड़िया इंस्टीट्यूट के यूजी विभाग के सहायक प्रोफेसर अंकुश शर्मा को बाडी बिल्डिंग में अभूतपूर्व उपलब्धियां के लिए सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ आईएमटी की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। रेस के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ दीपिका आत्रेय डॉ नीरज आत्रेय एवं श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन का आभार जताया। संस्थापक अध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि यह रेस इसी प्रकार प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन दीपक गुप्ता, अपूर्व मेहरोत्रा, गौरव गुप्ता ने किया। इस क्रास कंट्री रेस के आयोजन में उपस्थित गणमान्य लोगों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज जोशी एडवोकेट, संदीप सहगल, मुक्ता सिंह,आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली, कांग्रेस नेता विमल गुड़िया, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी एडवोकेट, हाजी कमर आलम, श्रीमती उमा वात्सलय, पूनम जोशी, सुधा शर्मा, अरविंद शर्मा, पंकज पंत, अनिल सारस्वत, खिलेंद चौधरी, अरूण चौहान, शहजाद अली, मौ आकिब एडवोकेट, पूनम मंझारिया, सुरेंद्र पाल, महेंद्र लोहिया, कृष्ण कुमार अग्रवाल, डॉ रवि सहोता डॉ पुलकित, अशोक अरोरा, विकल्प गुड़िया, सुरेश चंद्र जोशी, मनोज डोबरियाल, आर सी त्रिपाठी, सुभाष पाल आंनद कुमार सचिन अग्रवाल समेत अनेक लोग शामिल थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal







