तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे की जांच कर रहा तीनों सेना का एक दल मानवीय गलती समेत सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रहा है। इस घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी।
@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (10 दिसंबर, 2021)
भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को पूरा देश ‘अंतिम सलाम’ कह रहा है। वहीं, भारतीय वायुसेना ने कहा कि तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 14 लोगों की मौत हो गई थी, इस मामले की जांच जल्दी ही पूरी कर ली जाएगी। वायुसेना ने लोगों से अपील की है कि ‘बेबुनियाद अटकलों’ बचें और जोर देकर कहा कि तथ्य जल्द ही सामने आ जाएंगे।
भारतीय वायुसेना ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘भारतीय वायुसेना ने 08 दिसंबर को हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक तीनों सेनाओं की इंक्वायरी का गठन किया है। जांच तेजी से पूरी की जाएगी और तथ्य सामने आएंगे। तब तक, मृतकों की गरिमा का सम्मान करते हुए बेबिनुयाद अटकलों से बचें।’
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बयान देते हुए कहा था, ‘दुर्घटना की जांच के लिए एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तीनों सेनाओं के एक दल द्वारा जांच किए जाने का आदेश दिया गया है और इस दल ने वेलिंगटन पहुंचकर जांच का काम शुरू कर दिया है।’ इस दल का नेतृत्व एयर मार्शल मानवेन्द्र सिंह करेंगे, जो कि एक हेलीकॉप्टर पायलट हैं और भारतीय वायु सेना में रहते हुए कई दुर्घटनाओं की जांच कर चुके हैं।
तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे की जांच कर रहा तीनों सेना का एक दल मानवीय गलती समेत सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रहा है। इस घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी। भारतीय वायु सेना के दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स, फ्लाइट डेटा रेकॉर्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर बरामद हो गया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal







