Breaking News

वारदात: मां की मदद से भाई ने बहन का सिर किया धड़ से अलग

पुलिस के अनुसार मृतका ने अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर जून महीने में भागकर अपने प्रेमी के साथ शादी की थी। उसकी मां शोभा एक हफ्ते पहले आकर बेटी से मिलकर गई थी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (06 दिसंबर, 2021)

एक कलयुगी भाई ने बेरहमी से अपनी बड़ी बहन की हत्या कर दी। दरअसल छोटा भाई अपनी बहन की शादी से खुश नहीं था। जिसके कारण उसने ये खौफनाक कदम उठाया। वहीं इस पूरी वारदात में मृतका की मां ने भी अपने बेटे का साथ दिया और बेटी को मौत के घाट उतारा है।

ये दिल दहला देने वाली घटना महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले की है। जानकारी के अनुसार मृतका का नाम कीर्ति थोरे था और हाल ही में उसने प्रेम विवाह किया था। जिससे उसके परिवार वाले खुश नहीं थे। वही ंमौका मिलते ही उन्होंने कीर्ति की हत्या कर दी।

छोटे भाई ने अपनी बड़ी बहन किशोरी उर्फ कीर्ति थोरे का पहले सिर धड़ से अलग किया और उसके बाद गर्दन बाहर बरामदे में फेंक कर मौके से भाग गया। इस पूरी वारदात को घर में ही अंजाम दिया गया है। हैरानी की बात है कि इस जघन्य हत्याकांड में मृतका की मां शोभा भी शामिल थी। वहीं पुलिस ने आरोपी भाई और मां दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतका ने अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर जून महीने में भागकर अपने प्रेमी के साथ शादी की थी। वैजापूर के डीएसपी कैलाश प्रजापति ने बताया कि मां शोभा एक हफ्ते पहले आकर बेटी से मिलकर गई थी।

पांच दिसंबर को वो फिर अपने बेटे के साथ आई। बेटी का घर खेत में है। वो अपने सास और ससुर के साथ खेत मे काम कर रही थी। मां और भाई को देखकर वो खेत का काम छोड़ भागकर घर आ गई। दोनों को पानी दिया और  चाय बनाने रसोई में गई। तभी पीछे से आकर अचानक मां ने उसके पैर पकड़ लिए और भाई ने एक ही झटके में सिर धड़ से अलग कर दिया।

जिस दौरान ये सब हो रहा था, मृतका का पति भी घर में मौजूद था। जानकारी के अनुसार मृतका का पति बीमार होने की वजह से घर मे सोया था। बर्तन गिरने की आवाज से वो उठा तभी भाई ने उसे भी मारने की कोशिश की, लेकिन वो किसी तरह बचकर भाग गया।

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-