Breaking News

बड़ी खबर: भारत में ओमिक्रॉन का चौथा मामला आया सामने, दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटा शख्‍स संक्रमित

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (04 दिसंबर, 2021)

भारत में ओमिक्रॉन का चौथा मामला सामने आया है। दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटा शख्‍स संक्रमित पाया गया है। जानकारी के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका से एक शख्स दुबई से होते हुए दिल्ली आया था और फिर वहां से मुंबई पहुंचा था। तैंतीस साल का यह महाराष्ट्र से ताल्लुक रखता है। ये शख्स पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और अब उसमें ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है। यह भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट का चौथा पुष्ट केस है। फिलहाल इस शख्स को कल्याण डोंबिवली कोविड केयर सेंटर में रखा गया है।

सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, मरीज डोंबिवली म्यूनिसिपल का रहने वाला है और उसने अभी तक कोरोना की कोई वैक्सीन नहीं ली है। इसमें कहा गया है कि 24 नवंबर को मुंबई हवाई अड्डे पर आने पर हल्के बुखार से पीड़ित पाया गया था। लेकिन उसमें और कोई लक्षण नहीं थे। हालांकि बाद में जांच कराए जाने पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

इससे पहले जामनगर में 72 साल के बुजुर्ग को ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया था, जो भारत में तीसरा केस था। उसको कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। इसके बाद आज उसमें  वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित पाए जाने पर रविवार को मुहर लगी। ओमिक्रॉन से संक्रमित ये शख्स जहां ठहरा था, वहां एक माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाकर उनकी टेस्टिंग की जा रही है।

Check Also

लकड़ी के चूल्हे के फायदे: परंपरा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी एक उपयोगी व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) भारत के ग्रामीण और पहाड़ी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-