Breaking News

बड़ी खबर :भारत में सामने आए ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले, मिले दो संक्रमित

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने कर्नाटक में दोओमिक्रॉन मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि कॉन्टैक्ट को आइडेंटिफाई कर लिया गया है। इन दोनों में मामूली लक्षण है।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (02 दिसंबर, 2021)

कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भारत में भी सामने आए हैं। कर्नाटक राज्‍य में इस वेरिएंट के दो संक्रमित मिले हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि देश में कोविड के स्‍ट्रेन ओमिक्रॉन के मामले की पुष्टि ने चिंता बढ़ा दी है। दोनों ही केस कर्नाटक में रिपोर्ट हुए हैं और 66 व 46 वर्ष की उम्र के दो शख्‍स में यह केस रिपोर्ट हुए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने कर्नाटक में दोओमिक्रॉन मामलों कीपुष्टि करते हुए बताया कि कॉन्टैक्ट को आइडेंटिफाई कर लिया गया है। इन दोनों में मामूली लक्षण है। दुनिया में इस वेरिएंट के अब तक जितने मामले आए हैं, उसमें सीरियस लक्षण नहीं हैं।

कोरोना वेरिएंट को लेकर नीति आयोग के सदस्‍य वीके पॉल ने कहा है कि जिन टूल्स का इस्तेमाल हमने कोरोना महामारी में इस्तेमाल किया है, वही हमें करना होगा। हॉस्पिटल इंफ्रा को भी चिन्हित किया गया है। ये नई चुनौती है। हम मामले को पकड़ पाए यानी सिस्टम काम कर रहा है। मास्क यूनिवर्सल वैक्सीन की तरह है, इसे लेकर लापरवाही न बरतें। यह तमाम वेरिएंट को रोकता है। वैक्‍सीन के दोनों डोज में देर न करें। इसके साथ ही हवादार माहौल में रहें। उन्‍होंने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है लेकिन जिम्‍मेदारी दिखाते हुए सजग रहना होगा। इस नई चुनौती का भी सामना करेंगे।

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-