Breaking News

ब्रेकिंग :स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग , तीन छात्रों की मौत, आठ घायल

छात्र के पास बंदूक कैसे आई। और फिर उसने अपने ही साथियों पर अचानक गोलीबारी क्यों की। इसकी अभी जांच चल रही है

@शब्द दूत ब्यूरो (01 दिसंबर 2021)

अमेरिका के मिशिगन  में एक हाई स्कूल  में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक वहां पर अंधाधुंध गोलीबारी  शुरू हो गई। इस घटना में 3 छात्रों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि कम से कम 8 छात्र घायल बताए जा रहे हैं। चौंकाने वाली बात तो यह है कि स्कूल में हुई गोलीबारी के पीछे कोई और नहीं बल्कि उसी स्कूल में पढ़ने वाला एक छात्र है, जिसे पुलिस  ने हिरासत में ले लिया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, मिशिगन के हाई स्कूल के एक 15 साल के स्टू़डेंट ने मंगलवार दोपहर अचानक गोलीबारी  करनी शुरू कर दी। यह छात्र उसी स्कूल में पढ़ता था। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उसके पास से एक हैंडगन  भी बरामद की गई है। हालांकि अब तक हमले के पीछे की वजहों का पता नहीं चल सका है। 

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-