Breaking News

उत्तराखंड निवासी कथाकार कुसुम भट्ट को तिलक मांझी राष्ट्रीय सम्मान-2021

पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली कुसुम भट्ट की विभिन्न रचनाएं देश के सभी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं। कुसुम भट्ट के कहानी व कविता संग्रह साहित्य जगत में चर्चित रहे हैं।

@शब्द दूत ब्यूरो (01 दिसंबर, 2021)

देहरादून की कथाकार कुसुम भट्ट को भागलपुर का प्रतिष्ठित तिलक मांझी राष्ट्रीय सम्मान-2021 मिला है। उन्हें बीते 28 नवंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ये सम्मान मिला। उन्हें जल्द ही एक और सम्मान मिलने जा रहा है।

कुसुम भट्ट को इससे पहले भी नेपाल, चेन्नई, पटना और मेरठ में सम्मान मिल चुके हैं। कुसुम भट्ट को उनके कहानी संग्रह ‘नदी की उंगलियों के निशान’ के लिए यह सम्मान मिलने जा रहा है। 26 दिसंबर को भोपाल में भव्य सम्मान समारोह में कुसुम भट्ट को सम्मानित किया जाएगा।

कुसुम भट्ट को शांति-गया प्रसाद खरे सम्मान मिलने की भी घोषणा हुई है। यह सम्मान उन्हें भोपाल में भव्य समारोह के बीच 26 दिसंबर को दिया जाएगा। कुसुम भट्ट को उनके कहानी संग्रह नदी की उंगलियों के निशान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। कुसुम भट्ट के पांच कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-