फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बाद सीरियल महाभारत में कृष्ण बने नितीश भारद्वाज ने भी आजादी को लेकर सवाल खड़े किए है। उनका कहना है कि कांग्रेस ने भारत को संपूर्ण आजादी नहीं दिलवाई है।
@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (20 नवंबर, 2021)
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बाद सीरियल महाभारत में कृष्ण बने नितीश भारद्वाज ने भी किताबों में पढ़ाई जा रही आजादी की कहानी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि आजादी कांग्रेस के कारण मिली ये जो हमें पढ़ाया गया,ये पूर्ण सत्य नहीं है। कांग्रेस की सरकारों ने केवल यही बताया कि कांग्रेस के कारण आजादी मिली है। जबकि हकीकत में अंग्रेज यूरोप और भारत देश की तात्कालिक परिस्थितियों के आगे विवश होकर यहां से गए थे।
नितीश भारद्वाज ने कहा कि केवल कांग्रेस के दम पर ही देश को आजादी नहीं मिली है। इतिहास में कई घटनाओं का जिक्र तो आज तक किया ही नहीं गया है। कांग्रेस का आंदोलन तो 1942 में ही फेल हो गया था। इतिहास को पूर्ण रूप से सत्य के साथ नहीं दिखाया गया।
इसके साथ ही भारद्वाज ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की भी जमकर तारीफ की। नितीश भारद्वाज ने कहा कि एक वक्त था जब उत्तर प्रदेश में लोगों को जाने से डर लगता था लेकिन योगी सरकार आने के बाद उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हुआ है औऱ आज उत्तर प्रदेश जाने में गर्व महसूस होता है। भाजपा की सरकार ने उत्तर प्रदेश में लगातार विकास किया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal







