@शब्द दूत ब्यूरो(18 नवंबर 2021)
काशीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय छात्रों की समस्याओं के समाधान के उच्च शिक्षा मंत्री को चार सूत्रीय मांग पत्र भेजा।
महाविद्यालय प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार डॉ धन सिंह रावत को भेजे गए ज्ञापन में महाविद्यालय में 20% सीटें बढ़ाने ,छात्र संघ चुनाव तुरंत कराए जाने ,शिक्षकों की वृद्धि के साथ साथ समय से स्नातक,स्नातकोत्तर की कक्षाएं संचालित की जाए।
बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल प्रांत की प्रांत कार्यसमिति की बैठक 13 व 14 नवंबर को रामनगर में संपन्न हुई थी। इस बैठक में प्रदेश मंत्री काजल थापा ने बताया कि जिसमें महत्वपूर्ण विषय सदस्यता ,इकाई गठन, अभ्यास वर्ग, छात्रा सम्मेलन ,स्वाधीनता के 75 वर्ष, के आगामी कार्यक्रम में शिक्षा के महत्वपूर्ण विषयों को लेकर योजना बनाई गई। बैठक में समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा हुई तथा साथ ही शिक्षा के विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रांत समिति बनाई जाएगी ।
बैठक में लिये गये निर्णयों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशीपुर ने महाविद्यालय प्राचार्य के माध्यम से मंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक करन भारद्वाज, मनोज जीना ,ऋषि राज सिंह ,सजल मेहरोत्रा ,हर्षित चौहान, दिव्यांशु शर्मा ,आयुष बिश्नोई ,अभिषेक बलोदी ,एवं तमाम महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं साथ में उपस्थित रहे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal







