Breaking News

यूपी सहित अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाली गाड़ियों के लिए बदले नियम

@शब्द दूत ब्यूरो (17 नवंबर, 2021)

उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली सहित अन्य पड़ोसी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले वाहन स्वामियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड में अब आरटीओ के चेकपोस्ट पर वाहन नहीं रुकेंगे। परिवहन सचिव ने चेकपोस्ट को समाप्त करने के आदेश कर दिए हैं। यह व्यवस्था एक दिसंबर से लागू होगी।

बता दें कि उत्तराखंड में मौजूदा समय में 10 चेकपोस्ट कुल्हाल, मंगलौर, आशारोड़ी, रुद्रपुर, बाजपुर, ठाकुरद्वारा, चिड़ियापुर, इकबालपुर, तिमली, पुलभट्टा, मझोला, सितारगंज, कौड़िया, नादेही, जसपुर, दोराहा, बनबसा, त्यूनी, मेघालघाट सक्रिय हैं। इनमें से अधिकांश राज्य सीमाओं पर स्थित हैं। चेकपोस्ट की यह व्यवस्था 2004 से चली आ रही है।

इन चेकपोस्ट पर वाहनों का मैनुअल टैक्स जमा किया जाता है। कई बार चेकपोस्ट पर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। इसे देखते हुए परिवहन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने चेकपोस्ट समाप्त करने के आदेश कर दिए हैं। अब वाहन स्वामियों को ऑनलाइन टैक्स जमा करना होगा।

Check Also

काशीपुर :गलवलिया इस्पात उद्योग की 4.11 करोड़ रुपये वापसी मांग खारिज, उपभोक्ता मंच ने याचिका की अस्वीकार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर। गलवलिया इस्पात उद्योग प्राइवेट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-