Breaking News

बड़ी खबर :अस्पताल में लगी आग, 11 मरीजों की मौत

जिस वार्ड में आग लगी थी वह कोविड वार्ड था। फिलहाल, दमकल विभाग की जांच जारी है। आग पर काबू पा लिया गया। घटना सुबह 10:30 बजे के करीब की बताई जा रही है। लगभग 11:30 बजे आग पर काबू पाया गया।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (06 नवंबर, 2021)

महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में कोरोना के आईसीयू वार्ड में आग लगने की दर्दनाक घटना सामने आई है। आग लगने की वजह से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्‍या 11 हो गई है। आईसीयू में भर्ती अन्य मरीजों को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, जिस वार्ड में आग लगी थी वह कोविड वार्ड था। फिलहाल, दमकल विभाग की जांच जारी है। आग पर काबू पा लिया गया। घटना सुबह 10:30 बजे के करीब की बताई जा रही है। लगभग 11:30 बजे आग पर काबू पाया गया। अहमदनगर के जिला कलेक्टर डॉक्टर राजेंद्र भोसले ने बताया कि मरीजों को दूसरे अस्पताल के कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-