Breaking News

भीषण हादसा :बेकाबू ट्रक ने आटो को रौंदा, छह मजदूरों की मौत, कई घायल

आज सुबह एक बेकाबू ट्रक ने पीछे से आटो को रौंद दिया। हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। दुर्घटना में कई लोग घायल बताये गये हैं।

@शब्द दूत ब्यूरो (5 नवंबर 2021)

हादसा आंध्र प्रदेश के बेंगलुरु में हुआ। अनंतपुर में आटो में सवार कुछ खेतिहर मजदूर मजदूरी के लिए जा रहे थे। प्रदेश के हैदराबाद-बेंगलुरु हाइवे पर भीषण हादसा हुआ।  पामिडी मंडल के पास एक बेकाबू ट्रक ने पीछे से आटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आटो में बैठे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी हो गए।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इधर घटना के बाद ट्रक डाइवर और उप चालक मौके से फरार है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

Check Also

लकड़ी के चूल्हे के फायदे: परंपरा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी एक उपयोगी व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) भारत के ग्रामीण और पहाड़ी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-