Breaking News

काशीपुर :निर्धन परिवारों को दीपावली पर मिट्टी के दिये वितरित किए

@शब्द दूत ब्यूरो (3 नवंबर 2021)

काशीपुर । क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर (रजिo)द्वारा निर्धन परिवारों को मिट्टी के दीपक व तेल वितरण शहर के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में जाकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कुमाऊं प्रभारी अश्वनी छाबड़ा एवं भाजपा नेता प्रादेशिक कोआपरेटिव यूनियन के चेयरमैन राम मेहरोत्रा के संरक्षण में एस.पी. प्रमोद कुमार द्वारा किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष विक्की सौदा ने क्लीन एंड ग्रीन के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संस्था पूर्व में भी इस प्रकार के कार्य व पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण, एवं अन्य कई समाज सेवा के कार्यों में सदा अग्रणी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सपरा , कानूनी सलाहकार एडवोकेट प्रिंस अरोरा, जिला सचिव ओमप्रकाश विश्नोई , जिला मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा , जिला संगठन मंत्री निर्मल ठाकुर, फौजी स्वदेश सिंह. एवं सदस्य अमित खन्ना, राहुल कश्यप, प्रशांत राज, प्रमोद चौहान, बंटी, नगर मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ छायाकार आदि उपस्थित रहे। 

 

Check Also

काशीपुर :गलवलिया इस्पात उद्योग की 4.11 करोड़ रुपये वापसी मांग खारिज, उपभोक्ता मंच ने याचिका की अस्वीकार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर। गलवलिया इस्पात उद्योग प्राइवेट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-