Breaking News

उत्तराखंड :प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेता दिल्ली तलब

 

@शब्द दूत ब्यूरो (25 अक्टूबर, 2021)

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को 26 अक्तूबर को दिल्ली बुलाया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान सोनिया गांधी उत्तराखंड में आई आपदा की समीक्षा के साथ चुनावी तैयारियों पर प्रदेश के नेताओं के साथ चर्चा करेंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि प्रदेश में भारी बारिश के बाद आई आपदा ने जानमाल का खासा नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में सरकार के स्तर पर किए जा रहे आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों पर विपक्ष की भी नजर है। विपक्ष इस भूमिका में खरा उतरने की कोशिश भी कर रहा है।

चुनावी वर्ष में राहत कार्यों में थोड़ी भी ऊंच-नीच किसी भी पार्टी के लिए वरदान या घातक कदम साबित हो सकती है। ऐसे में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के साथ विपक्षी हाईकमान भी पूरी तरह से सचेत है। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी की प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ बैठक इसी रणनीति का एक हिस्सा हो सकती है।

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-