Breaking News

सत्यपाल मलिक का बड़ा दावा, अंबानी से जुड़ी फाइल पास करने के लिए करोड़ों रुपए रिश्वत का मिला था ऑफर

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (22 अक्टूबर, 2021)

जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने बड़ा दावा किया है। सत्यपाल मलिक नें दावा किया है कि जब वो जम्मू कश्मीर के गवर्नर के पद पर थे तब अंबानी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक से जुड़े एक युवक की फाइल को क्लीयर करने के एवज में उन्हें 300 करोड़ रुपए की घूस की पेशकश की गई थी।

सत्यपाल मलिक ने कहा, ‘कश्मीर जाने के बाद मेरे पास दो फाइलें आईं। एक अंबानी की फाइल थी और दूसरी आरएसएस से जुड़े एक शख्स की थी जो पिछली महबूबा मुफ्ती और बीजेपी की गठबंधन सरकार में मंत्री थे। वो पीएम मोदी के भी बेहद करीबी थे।’

सत्यपाल मलिक ने आगे कहा, ‘मुझे सचिवों ने सूचना दी कि इसमें घोटाला और फिर मैंने बारी-बारी से दोनों डील रद्द कर दीं। सचिवों ने मुझसे कहा कि दोनों फाइलों के लिए 150-150 करोड़ रुपए दिये जाएंगे। लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं पांच कुर्ता-पैजामे के साथ आया हूं और सिर्फ उसी के साथ यहां से चला जाऊंगा।’ बताया जा रहा है कि सत्यपाल मलिक के इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

हालांकि, अपने बयान में मेघालय के मौजूदा राज्यपाल ने इन दोनों फाइलों के बारे में विस्तार से नहीं बताया। कहा जा रहा है कि सत्यपाल मलिक सरकार कर्मचारियों, पेंशनर्स और पत्रकारों के लिए लाए गए एक ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़ी एक फाइल का जिक्र कर रहे थे। जिसके लिए सरकार ने अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जनरल इंश्योरेंस से डील की थी।

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-