Breaking News

अनोखी शादी: खाना पकाने के बर्तन में बैठकर विवाहस्थल तक पहुंचे दूल्हा-दुल्हन

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (19 अक्टूबर, 2021)

केरल इस समय भारी बारिश और बाढ़ से जूझ रहा है। ऐसे में लोग बहुत सी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। वहीं, भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन की दुखद घटनाओं के बीच केरल में एक अनोखी शादी देखने को मिली।

यहां पेशे से एक स्वास्थ्यकर्मी जोड़ा बाढ़ के पानी से भरी सड़कों से जूझते हुए एल्युमिनियम के एक बड़े से खाना पकाने के बर्तन यानि एक बड़े पतीले में बैठ वेडिंग हॉल तक पहुंचा। सोशल मीडिया पर कपल का ये वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है और लोग दूल्हा-दुल्हन की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

थलावडी में एक मंदिर के निकट ओएक वेडिंग हॉल में दोनों की शादी हुई। शादी में बेहद कम यानी गिने चुने ही रिश्तेदार आए थे। टीवी चैनलों पर भी कपल आकाश और ऐश्वर्या के खाना पकाने के बड़े बर्तन में बैठकर शादी के लिए जाने का वीडियो छाया रहा। सड़क पानी से भरी थी और शादी का आउटफिट पहने हुए जोड़ा बड़े से पतीले में बैठा हुआ था। उनके बगल में ही दो लोग पतीले को बैलेंस करते हुए आगे बढ़ा रहे थे। शादी भी अच्छे से संपन्न हुई और दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे थे।

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-