@शब्द दूत ब्यूरो (19 अक्टूबर 2021)
हल्द्वानी। कुमांऊ में भारी अतिवृष्टि के चलते आज सुबह गौला पुल का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। मौके पर बनभूलपुरा पुलिस के जवान तैनात थे। तभी उन्हें कुछ आवाजें सुनाई दी उनके देखते देखते पुल का एक हिस्सा भरभराकर टूटने लगा।
इस बीच पुल पर आने-जाने की बिल्कुल मनाही कर दी गई है। मौके पर पुलिस के जवान तैनात है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



