Breaking News

उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते बदरीनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को प्रशासन ने रास्ते में रोका, दो दिनों तक नहीं कर सकेंगे दर्शन

@शब्द दूत ब्यूरो (18 अक्टूबर 2021)

चमोली में बारिश की वजह से घाटी में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। वहीं, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से रास्ते पूरी तरह से बंद हो गए हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में देर रात से लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों लगातार बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से बदरीनाथ धाम में ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात भी शुरू हो गया है।

गोपेश्वर, पीपलकोटी, जोशीमठ, पोखरी, देवाल घाट सहित अन्य विकास खंडों में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। बारिश को देखते हुए बदरीनाथ की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं को गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी, जोशीमठ और पांडुकेश्वर के होटलों में रोका गया है, जबकि बदरीनाथ धाम पहुंचे यात्री बीती शाम से धाम में ही रुके हुए हैं। बर्फबारी से घाटी में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। लगातार हो रही बारिश और बर्फीली हवाओं के चलने से बद्रीनाथ धाम सहित नीती ,मलारी घाटी में तापमान में गिरावट आ गई है।

बता दें कि उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। इसके चलते चमोली प्रशासन की ओर से चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी गई है। बदरीनाथ धाम में देवदर्शनी पुलिस बैरियर के पास से यात्रियों को पुलिस के द्वारा अपील कर मौसम खुलने तक होटलों में रहने की सलाह देकर वापस लौटाया जा रहा है।

वहीं, उत्तरकाशी में भी कल रात से तेज बारिश हो रही है जिसके चलते जनपद में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का कहना है कि मौसम विभाग और शासन की ओर से हमें अलर्ट मोड़ रहने के निर्देश हुए हैं साथ ही हमने सड़क, बिजली ,पानी ,स्वास्थ्य से संबंधित विभागों को अलर्ट रहने की निर्देश दिए है। उन्होंने कहा की गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहां-जहां पर भी भूस्खलन क्षेत्र है उन स्थानों पर सड़क मार्ग से जुड़े विभागों को पर्याप्त मशीनरी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-