Breaking News

वैज्ञानिकों की चेतावनी तेजी से गिरेगा पारा, कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (12 अक्टूबर, 2021)

 इस बार ठंड का मौसम भी पूरी तरह से सितम ढाने के लिए तैयार है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी और इस ठंड के कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। बता दे कि मानसून की विदाई का यह अंतिम समय चल रहा है। इस कारण से धूप में हल्की नरमी आनी शुरू हो चुकी है।

कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि इस बार ठंड पहले की अपेक्षा काफी तेज पड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को इस बार कड़ाके की ठंड के लिए लोगों को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि ध्रुवीय रेखाएं उष्ण कटिबंध के नजदीक पहुंच रही हैं। ध्रुवीय रेखाएं जब उष्ण कटिबंध के नजदीक पहुंचती हैं तो मौसम में तेजी से परिवर्तन होता है। यह परिवर्तन ही इस बार जोरदार ठंड का कारण बनेगा। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी।

पूरे उत्तरी भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि इस बार मानसून के दिनों में बहुत अच्छी बारिश हुई है। खासकर आखिरी दिनों में। इसका असर ठंडी के मौसम पर भी पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पूरे उत्तरी भारत में ठंड का प्रकोप इस बार कुछ अधिक ही होगा। जिसके चलते लोगों को अभी से ठंड से बचने की तैयारी कर लेनी चाहिए। इस समय धूप में काफी नरमी दिखाई दे रही है। वहीं उमस पूरी तरह से गायब हो चुकी है। हवा की रफ्तार इस समय आठ किलोमीटर प्रति घंटा चल रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-