Breaking News

चिंताजनक :दुनिया में सात में से एक बच्‍चा मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य से पीड़ित, कोविड ने और बढ़ाई परेशानी 

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (09 अक्टूबर, 2021)

दुनिया में हर साल 10 अक्‍टूबर को वर्ल्‍ड मेंटल हेल्‍थ डे मनाया जाता है। वैश्विक स्‍तर पर मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी बीमारियों में लगातार इजाफा हो रहा है। मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी बीमारियां बच्‍चों को भी अपना शिकार बना रही हैं। दुनिया में सात में से एक बच्‍चा किसी न किसी तरह की मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी बीमारी से पीड़ित है। साथ ही इस चुनौती को कोविड-19 ने और बढ़ा दिया है।यूनिसेफ की स्‍टेट ऑफ द वर्ल्‍ड्स चिल्‍ड्रन रिपोर्ट ने बच्‍चों के मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर विस्‍तृत नजर डाली है।

रिपोर्ट 21वीं सदी में बच्‍चों, किशोरों और उनकी देखभाल करने वालों के मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य पर व्‍यापक नजर डालती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि कोविड-19 महामारी का बच्‍चों के मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य पर व्‍यापक असर पड़ा है. 

यूनिसेफ इंडिया की प्रतिनिधि डॉ. यास्मीन अली हक ने कहा, “रिपोर्ट बताती है कि वैश्विक स्‍तर पर सात बच्चों में से एक को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं और कोविड ​​​​-19 ने इसे और बढ़ा दिया है। हमने देखा है कि समस्याएं होने के बावजूद बच्चे इसके बारे में बात करने में सहज नहीं हैं।”

उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि सभी को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करने और इसे समाज से दूर करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-