Breaking News

मेयर ने किया डिजिटल रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

प्रदेश में अनेक स्थानों पर श्री रामलीला का मंचन आरंभ हो गया है।

@शब्द दूत ब्यूरो (6 अक्टूबर 2021)

रुड़की। देवभूमि आदर्श सोसायटी  द्वारा चतुर्थ डिजिटल श्री राम लीला महोत्सव का शुभारंभ मेयर गौरव गोयल द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी,पार्षद वीरेंद्र गुप्ता,व्यापारी नेता अरविंद कश्यप,पार्षद प्रतिनिधि रमेश जोशी आदि ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि  मेयर गौरव गोयल ने कहा कि देवभूमि आदर्श सोसाइटी प्राचीन भारतीय परंपरा का निर्वहन करते हुए भारतीय संस्कृति एवं हिंदू दर्शन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है,जोकि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम सभी के लिए आदर्श हैं तथा हमें उनके त्याग और आदर्शों को अपनाकर अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी तथा व्यापारी नेता अरविंद कश्यप ने कहा कि सोसायटी की ओर से कई वर्षों से लगातार श्री राम लीला का महोत्सव आयोजित किया जा रहा है,जिससे भारतीय संस्कृति को बल मिल रहा है।सोसायटी के अध्यक्ष सचिन कश्यप ने रामचरित मानस की मर्यादा,भारतीय संस्कृति और संस्कार को रामलीला के माध्यम से हिंदू समाज को जागरूक करने की बात कही।

सोसायटी की ओर से अतिथि गणों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुभाष कश्यप,वीरेंद्र गुप्ता, राजकुमार शर्मा,प्रदीप चौहान, योगेंद्र शर्मा,निखिल वर्मा,सुरेश भारद्वाज,आकाश गोयल, आदित्य तोमर,संजय वर्मा,सोनू शर्मा,धर्मेंद्र,नीरज अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Check Also

काशीपुर :गलवलिया इस्पात उद्योग की 4.11 करोड़ रुपये वापसी मांग खारिज, उपभोक्ता मंच ने याचिका की अस्वीकार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर। गलवलिया इस्पात उद्योग प्राइवेट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-