@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (6 अक्टूबर 2021)
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी पर बड़ी कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं। भाजपा हाईकमान ने उन्हें दिल्ली बुलाया है। हालांकि अजय मिश्रा का कहना है कि कुछ काम के सिलसिले में वह दिल्ली जा रहे हैं।
उधर पार्टी के प्रदेश नेता अजय मिश्रा के बचाव में हैं लेकिन सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा लखीमपुर खीरी की घटना से नाराज बताये जा रहे हैं। संभावना इस बात की ज्यादा है कि अजय मिश्रा को मंत्रीमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
दरअसल यू पी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखीमपुर खीरी कांड को लेकर भाजपा हाईकमान के समक्ष चिंता जताई है। प्रधानमंत्री मोदी लखीमपुर खीरी की घटना के मद्देनजर कोई बड़ा फैसला जल्द ही ले सकते हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal