Breaking News

ब्रेकिंग :अभिनेता शाहरुख खान के पुत्र आर्यन सहित 10 लोग ड्रग्स समेत हिरासत में

@शब्द दूत ब्यूरो (3 अक्टूबर 2021)

अभिनेता शाहरुख खान का पुत्र आर्यन को मुंबई के समुद्री तट पर एक क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के दौरान नारकोटिक्स क्राइम ब्रांच ने दस लोगों समेत हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में से दो हरियाणा और दिल्ली के ड्रग तस्कर हैं।

शनिवार को एक गुप्त सूचना मिलने के बाद मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और अन्य एनसीबी अधिकारी जहाज में आम यात्रियों की तरह सवार हुए। मुंबई से रवाना होकर जहाज जैसे ही समुद्र के बीचोंबीच पहुंचा, तभी रेव पार्टी शुरू हुई। इसके बाद एनसीबी के अधिकारी एक्शन में आ गए और सात घंटे तक छापेमारी जारी रही। माना जा रहा है कि इस रेव पार्टी के पीछे दिल्ली की किसी कंपनी का हाथ था।

एनसीबी को जो जानकारी मिली उसके मुताबिक इस पार्टी में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति फीस 80 हजार ली गई थी। सबसे बड़ा चेहरा इस ड्रग्स पार्टी में शाहरुख खान का बेटा आर्यन निकला। हालांकि आर्यन ने पूछताछ में बताया कि उसे एक गेस्ट के रूप में इस पार्टी में बुलाया गया था। और उसने इसके लिए कोई फीस नहीं दी थी। 

 

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-