Breaking News

उत्तराखंड :मकान तोड़े जाने से उग्र हुये हाट के ग्रामीण, टीएचडीसी और जिला प्रशासन का पुतला फूंका, सीएम के सलाहकार ने सुनी प्रभावित परिवारों की समस्याएं, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (25 सितंबर 2021)

टीएचडीसी और जिला प्रशासन द्वारा हाट गांव में ग्रामीणों के मकान तोड़े जाने से आक्रोशित लोगों ने आज यहाँ जिला प्रशासन और टीएचडीसी का पुतला फूंका। उधर सीएम पुष्कर सिंह धामी के सलाहकार दलवीर दानू भी आज ग्रामीणों के बीच पहुंचे और प्रभावितों की समस्याएं सुनी। वहीं टीएचडीसी प्रबंधन का कहना है कि कानूनन भूमि उनकी थी। ग्रामीणों को कई बार कहने के बावजूद जमीन खाली नहीं की गई। 

बीते बुधवार को टीएचडीसी और जिला प्रशासन ने जेसीबी से हाट गांव के 16 मकानों को ध्वस्त कर दिया था। इसके विरोध में ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल व ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल के नेतृत्व में प्रभावित ग्रामीणों ने टीएचडीसी के मुख्य गेट पर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। ग्रामीणों का आरोप है कि टीएचडीसी ने उनके साथ अन्याय किया है।

उधर मुख्यमंत्री के सलाहकार दलवीर दानू और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष तारा दत्त थपलियाल भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे जहाँ प्रभावित परिवारों ने  आरोप लगाया कि टीएचडीसी प्रबंधन ने केंद्र और राज्य सरकार को गलत रिपोर्ट भेजी है। ग्रामीणों का कहना था कि सूचना दिये बिना मकान तोड़ दिये गये। दलवीर दानू ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री को पूरे मामले से अवगत करायेंगे। तथा उनकी मांगों पर सरकार की ओर से कार्रवाई अवश्य होगी। 

इस अवसर पर  ग्राम प्रधान हाट राजेंद्र प्रसाद हटवाल, ज्येष्ठ उप प्रमुख  पंकज हटवाल, नरेंद्र पोखरियाल, मुकेश गैरोला,  युवक मंगलदल अध्यक्ष अमित, चंद्रकला, दिनेश, इंद्र प्रकाश पंत आदि मौजूद रहे ।

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-