Breaking News

बदरीनाथ में बारिश के बाद चोटियों पर हुई बर्फबारी, बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध

@शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर, 2021)

बदरीनाथ में बारिश के बाद तड़के ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ के आसपास की पहाड़ियां बर्फ पड़ने से सफेद हो गई हैं। यहां नीलकंठ, उर्वशी, नर-नारायण और माणा पर्वत चोटियों पर बर्फबारी हुई है। जिससे बदरीनाथ में अब कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है।

उधर, बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से सेलंग और जोशीमठ के बीच में बंद हो गया है। उत्तरकाशी जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। यमुनोत्री हाईवे कल्याणी के पास भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया है और गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू है। वहीं नौगांव-पौंटी-राजगढी मोटर मार्ग पर जगह-जगह मलबा आने और भू-धंसाव के कारण सड़क गुरुवार रात से बंद है।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-