Breaking News

नए किस्म का ‘स्वाइन फ्लू फीवर’, रोग के केंद्र से एक किलोमीटर के दायरे में सभी सूअरों को मारा जाएगा

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (22 सितंबर, 2021)

देश के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में अब नए किस्म का स्वाइन फ्लू फीवर फैल रहा है। इसे अफ्रीकन स्वाइन फ्लू वायरस कहा गया है। सूअरों के 87 नमूनों में से तीन में अफ्रीकी स्वाइन फीवर के पॉजिटिव केस मिले हैं। रोग मिलने के केंद्र से एक किलोमीटर के दायरे में सभी सूअरों को मारने का निर्देश अधिकारियों ने जारी किया है।

पशु संसाधन विकास विभाग के निदेशक के शशि कुमार ने कहा है कि रोग केंद्र से 10 किलोमीटर रेडियस के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि सूअरों को मारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जहां पॉजिटिव मामले मिले हैं, वह इलाका त्रिपुरा के उत्तरी जिले का कंचनपुर सब डिवीजन है।

सरकार ने इस क्षेत्र से किसी भी जीवित या मृत सूअर के मांस की बिक्री और बाहर ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। गुवाहाटी के लैब में त्रिपुरा से भेजे गए सूअरों के सैंपल में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू वायरस की पुष्टि हुई थी। इससे पहले मिजोरम में भी इस फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-