Breaking News

गजब : पत्नी से झगड़ने पर ससुराल वालों ने दामाद को चारपाई से बांधा, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (21 सितंबर 2021)

ससुराल में जाकर पत्नी से लड़ना एक व्यक्ति को महंग पड़ गया। उत्तराखंड के महेशपुरा निवासी एक युवक अपनी ससुराल पत्नी को लेने गया था। वहाँ उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। युवक के साले को अपने जीजा की यह हरकत नागवार लगी। फिर क्या था साले ने जीजा को चारपाई से बांध डाला ।

यह अजीबोगरीब मामला रामपुर के डोंकपुरी टांडा का है।। उत्तराखंड के महेशपुरा निवासी एक युवक का दो वर्ष पूर्व यहाँ रामपुर में विवाह हुआ था। 

मामला कुछ यूँ है कि युवक की पत्नी और उसके बीच अनबन के चलते पत्नी अपने मायके आ गई थी। इस बीच युवक पत्नी को मनाने अपनी ससुराल आया था। दोनों के बीच बातचीत हो रही थी कि अचानक युवक तेज आवाज में बोलने लगा। इसी दौरान उसने पत्नी पर हाथ छोड़ने का प्रयास किया। साले और ससुराल वाले इस बात पर भड़के और सबने मिलकर रस्सी से दामाद को चारपाई से बांध दिया। 

दिलचस्प बात यह रही कि एक ओर ससुराल के पुरुष सदस्य जब दामाद को चारपाई से बांध रहे थे, तभी महिला सदस्य दामाद को पंखा झल रही थीं। चारपाई से बांधकर पहले युवक को धूप में लिटाया गया, लेकिन तभी कुछ महिलाओं ने कहा कि दामाद की चारपाई ठंडे में ले चलो। एक व्यक्ति वीडियो में दामाद को शर्ट पहनाते भी दिख रहा है। इस पूरी घटना का आसपास के किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-