Breaking News

भीषण नाव दुर्घटना, 100 यात्रियों से भरी दो नावों में टक्कर के बाद कई लापता

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (08 सितंबर, 2021)

असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर भीषण नाव दुर्घटना हुई है। यात्रियों से भरी दो नावों में आपसी टक्कर हो गई। हादसे के बाद कई लोगों को लापता होने की खबर है। घटना जोरहट जिले के नीमतीघाट की बताई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नावों में करीब 100 यात्री सवार थे। एक बोट माजुली से नीमतीघाट की ओर जा रही थी जबकि दूसरी इसकी विपरीत दिशा में जा रही थी।

राज्‍य के सीएम हिमंता बिस्‍वा सरमा ने नाव दुर्घटना पर दुख जताते हुए माजुली और जोरहाट जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने अपने मंत्री बिमल बोरा को शीघ्र माजुली पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने को कहा है। सीएम ने अपने प्रधान सचिव समीर सिन्‍हा को भी लगातार घटनाक्रम पर निगाह रखने के निर्देश दिए हैं।

   

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-