@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (04 सितंबर, 2021)
सोने की तस्करी के लिए जालसाज रोज नए तरीके इजाद कर रहे हैं। इस क्रम में हैदराबाद से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। शारजाह से लौटे एक भारतीय नागरिक ने 43 लाख रुपये के सोने को छिपाने के लिए तिकड़म तो लगाया लेकिन सफल नहीं हुआ। आरोपी ने अंडरवियर में 43 लाख का सोना छिपा रखा था। आरोपी भारतीय नागरिक ने अपने अंडरवियर में 895.20 ग्राम सोना पेस्ट के रूप में छिपाया हुआ था।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने सोने के पेस्ट को प्लास्टिक के पाउच में डाल दिया गया था और उसे अंडरगारमेंट में छिपा लिया था। अधिकारियों ने तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
कुछ दिन पहले ही केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने ₹14 लाख कीमत का 302 ग्राम सोना जब्त किया था। यात्री ने कथित तौर पर अपने पैंट की परतों के बीच छुपाकर पेस्ट के रूप में सोने की तस्करी करने की कोशिश की थी।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal







