Breaking News

तालिबान बर्बर हैं, लेकिन आरएसएस, विहिप और बजरंग दल समर्थक भी वैसे ही हैं: जावेद अख्तर

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (03 सितंबर, 2021)

मशहूर कवि और गीतकार जावेद अख्‍तर ने तालिबान को बर्बर बताते हुए उसकी हरकतों की जमकर आलोचना की है। उन्‍होंने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं कि तालिबानी बर्बर है और उनकी करतूतें निंदनीय हैं। इसके साथ ही वे यह जोड़ना नहीं भूले कि जो आरएसएस, विश्‍व हिंदू परिषद और बजरंग दल का समर्थन करने वाले भी ऐसे ही हैं।

राज्‍यसभा सांसद रह चुके जावेद अख्तर ने कहा कि देश में मुस्लिमों का एक छोटा सा हिस्‍सा ही तालिबान का समर्थन कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि दक्षिणपंथियों की विचारधारा दमनकारी है। जावेद अख्‍तर ने कहा कि तालिबान और ‘तालिबान की तरह बनने की चाहत रखने वालों’ के बीच अजीबोगरीब समानता है। दिलचस्‍प बात यह है कि दक्षिणपंथी इसका इस्‍तेमाल खुद को प्रमोट करने के लिए इस उद्देश्‍य से करते हैं क‍ि उसी तरह बन सके, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। 

जावेद अख्तर ने कहा, ‘मुझे उनका बयान शब्‍दश: याद नहीं है लेकिन कुछ मिलाकर उनकी भावना यह थी कि वे अफगानिस्‍तान में तालिबान का स्‍वागत करते हैं। मैं कहना चाहूंगा कि यह हमारे देश की मुस्लिम आबादी को छोटा सा हिस्‍सा हैं।’ उन्‍होंने कहा, ‘जिन मुस्लिमों से मैंने बात की, उनमें से अधिकतर हैरान थे कि कुछ लोगों ने ऐसे बयान दिए।’

जावेद अख्तर ने कहा, ‘भारत में युवा मुसलमान अच्‍छा रोजगार, अच्‍छी शिक्षा और अपने बच्‍चों के लिए अच्‍छा स्‍कूल चाहते हैं। लेकिन दूसरी तरह कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इस तरह की संकीर्ण सोच में विश्‍वास रखते हैं- जहां महिला और पुरुषों से अलग-अलग व्‍यवहार होता है और पीछे की ओर ले जानी वाली सोच रखी जाती है।’

   

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-