Breaking News

वीकेंड पर अधिकतम 15 हजार पर्यटक जा सकेंगे मसूरी, बाकी शर्तें पहले की तरह ही रहेंगी लागू

@शब्द दूत ब्यूरो (15 अगस्त, 2021)

वीकेंड पर अब अधिकतम 15 हजार पर्यटक ही मसूरी जा सकेंगे। कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार ने यह आदेश जारी किया है। हालांकि केवल उन्हीं लोगों को अनुमति होगी, जिनके पास मसूरी में एडवांस होटल बुकिंग का साक्ष्य होगा। 72 घंटे पूर्व की निगेटिव आरटी पीसीआर जांच की अनिवार्यता
साथ ही स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और 72 घंटे पूर्व की निगेटिव आरटी पीसीआर जांच की अनिवार्यता भी होगी।

कोरोना को देखते हुए मसूरी में पर्यटकों की संख्या नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कुछ सप्ताह पहले दिशा निर्देश जारी किए गए थे। इनमें से ज्यादातर नियम अब भी लागू है। हालांकि कोरोना के मामलों में कुछ कमी आने के बाद प्रशासन ने अधिकतम 15 हजार पर्यटकों को प्रवेश देने का फैसला लिया है। इससे पहले पर्यटकों की अधिकतम संख्या तय नहीं की गई थी।

जिलाधिकारी डाॅ. कुमार ने बताया कि मसूरी, सहस्त्रधारा और गुच्चूपानी में किसी भी व्यक्ति को तालाब, नदी, झरने में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मसूरी में होटल व होम स्टे में उपलब्ध कमरों को देखते हुए पर्यटकों की अधिकतम संख्या तय की गई है।

   

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-